पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • पानी बचाने सोखता गड्ढा बनाने के लिए लोगों को किया प्रेरित

पानी बचाने सोखता गड्ढा बनाने के लिए लोगों को किया प्रेरित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खुुज्जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बम्हनी चारभांठा में जिला स्तरीय पानी बचाव महाअभियान नीर और नारी मां बम्लेश्वरी जनहितकारी समिति राजनांदगांव व महिला स्वयं सहायता समूह एवं ग्राम के महिला फौज की जागरूक बहनों के संयुक्त तत्वावधान में जल संरक्षण के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

गत दिनों हुए वाटर बैंक निर्माण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री रजिंदर पाल सिंह भाटिया थे। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए जल की उपयोगिता बताई। भाटिया ने कहा कि बगैर भोजन के 10 से 15 दिवस तक जीवित रह सकते हैं लेकिन जल के बिना जीवन जीना असंभव है। पानी स्टोरेज होना चाहिए। जिस जगह से पानी बह कर गांव से दूर जा रही है जिसको ध्यान में रखकर समूह के महिलाओं द्वारा सोखता गड्ढा (वाटर बैंक ) बना कर जल संरक्षक का अभियान चलाकर लोगों को जल का महत्व बताने क साथ ही इसके प्रति जागरूकता ला रही है।

कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष लता मंडावी, सरपंच तोरण दास वैष्णव, धुर सिंग सलामे, डालेश्वर साहू, फुलमत सलामे, ईश्वर साहू, मुकेश, वीरसिंह, विवेकानंद, राधिका, किरण, पुष्पा, ठगिया, कुंती बाई, रंभा बाई व समस्त महिला समूह के अध्यक्ष सचिव के साथ समस्त सदस्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...