विकास यात्रा की तैयारी में पहुंचे कलेक्टर भीम सिंह से नगर पंचायत उपाध्यक्ष एवं भाजपा पार्षदों ने सीसी सड़क टेंडर में लागत से अधिक राशि जारी करने की शिकायत की गई। उक्त ई-टेंडर कोे निरस्त कर जांच की मांग की है। कलेक्टर के साथ ही पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल, आला अधिकारियों से की गई है।
24 मई को मुख्यमंत्री डाॅ.रमन सिंह के विकास यात्रा की तैयारियों को लेकर कलेक्टर सहित अफसरों ने विभागीय स्तर पर व्यवस्था दुरूस्त करने अफसरों को निर्देशित किए। इसी दौरान नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह भाटिया एवं सादिक भाई, ओमप्रकाश साहू ने आवेदन पत्र सौंपते हुए उन्हें बताया कि नगर पंचायत द्वारा 19 अप्रैल को वार्ड नं. 14 एवं 15 में क्रमशः 42.82 लाख एवं 43.83 लाख सहित लगभग 86.30 लाख रुपए का निविदा जारी कर टेंडर कर दिया है जबकि इस सीसी निर्माण कार्य में एक ही टेंडर जारी किया जाना था। वहीं इसकी तकनीकी स्वीकृति भी नहीं ली गई। उसके उपरांत भी नियम विरुद्ध टेंडर जारी कर दिया गया अपितु इस निर्माण की स्वीकृति पीआईसी पर होने के बाद सामान्य सभा की परिषद बैठक में रखा ही नहीं गया, फिर इसका टेंडर कैसे जारी हो गया। उन्होंने कहा कि सीसी सड़क निर्माण की राशि की लागत अधिक बताई गई है और राशि का दुरुपयोग होने की संभावना व्यक्त करते हुए टेंडर निरस्त कर इसकी जांच की मांग की गई। भाजपा पार्षदों ने कलेक्टर को बताया कि इसके पहले वर्ष 2013-14 में एक फर्म द्वारा खुंटाछुरिया से डोंगरगांव सड़क मार्ग तक 18 लाख की लागत से डब्ल्यूबीएम सड़क निर्माण कार्य किया गया।
छुरिया. कलेक्टर भीम सिंह को सीसी सड़क टेंडर निरस्त करने संबंधी पेपर दिखाते भाजपा पदाधिकारी।