छुरिया| मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह का विकास यात्रा का 24 मई को छुरिया में हो रहा है। इसकी तैयारी का जायजा लेने कलेक्टर भीम सिंह एवं पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल छुरिया पहुंचे। उन्होंने सर्वप्रथम पहुंचकर हाईस्कूल मैदान का निरीक्षण किया और उपस्थित अधिकारियों को व्यवस्था को लेकर दिशा निर्देश देते रहे। इस दौरान उनके साथ अपर कलेक्टर एसडीएम वाजपेयी, डिप्टी कलेक्टर एवं जनपद सीईओ नवीन भगत, एडिशनल एसपी राजेश अग्रवाल, डोंगरगढ़ एसडीओपी मणीशंकर चंद्रा उपस्थित थे। विकास यात्रा की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने बिजली कंपनी, पीएचई एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से चर्चा की। इस अवसर पर पूर्व मंत्री रजिंदर पाल सिंह भाटिया, जनपद उपाध्यक्ष रविंद्र वैष्णव, नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह भाटिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष आत्माराम चंद्रवंशी, भाजपा महामंत्री राधेश्याम शर्मा, हिरदे निषाद सहित न.पं. के भाजपा पार्षद उपस्थित थे।