पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रोजगार सहायकों को तीन माह से नहीं मिला मानदेय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छुिरया.रोजगार सहायकों ने जपं सीईओ को ज्ञापन सौपकर राहत देने मांग की।

भास्कर न्यूज | छुरिया

जनपद पंचायत के रोजगार सहायकों ने पिछले तीन माह से मानदेय वेतन भुगतान की मांग को लेकर जनपद सीईओ एवं डिप्टी कलेक्टर नवीन भगत को ज्ञापन सौंपते हुए अविलंब भुगतान की मांग रखी है।

जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत के ग्राम पंचायतों में कार्यरत रोजगार सहायकों को विगत फरवरी, मार्च, अप्रैल का मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। इससे उन्हें जीवन यापन के लिए कठिनाई के दौर से गुजरना पड़ रहा है। वेतन भुगतान को लेकर संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार जगने एवं उपाध्यक्ष रेखा झूलेकर ने कई बार मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी महेश पडोटी से संपर्क किया तो उन्हें आबंटन राशि नहीं आने का रटा रटाया जवाब दिया। अंत में वेतन भुगतान में विलंब को देखते हुए क्षेत्र के समस्त रोजगार सहायकों ने बैठक कर सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए बुधवार को जनपद सीईओ को अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए शीघ्र मानदेय भुगतान की मांग रखी। जहां उन्हें सीईओ ने आश्वास्त किया कि इस माह के अंतराल में उन्हें भुगतान की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान संघ के सचिव दीपचंद डोंगरे, सहसचिव नरेश कुमार साहू, खेमलाल सिन्हा, पुष्पलता साहू, भागवत दास साहू आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...