पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तय समयसीमा के बाद भी नहीं बना पशु चिकित्सालय भवन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्लाॅक मुख्यालय में समय सीमा गुजर जाने के बाद भी लोक निर्माण विभाग निर्माण कार्यों को पूरा करने गंभीर दिखाई नहीं दे रहे हैं। नतीजा पशु चिकित्सालय भवन का कार्य अधूरा पड़ा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार 2017-18 में लोनिवि द्वारा पशु चिकित्सालय भवन के लिए टेंडर जारी किया गया था। लगभग 26 लाख रुपए की राशि निर्माण के लिए स्वीकृत हुआ था, लेकिन समय-सीमा की अवधि पूर्ण होने के बाद भी भवन का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। इस कार्य में संबंधित ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य में जमकर गड़बड़ी की गई है। भवन निर्माण कार्य प्राक्कलन अनुरूप नहीं किया गया और भवन में अभी से दरारें आ गई है। इस निर्माण कार्य में गुणवत्ताहीन ईंट एवं मटेरियल सामग्री का धड़ल्ले से उपयोग किया गया है। पानी की तराई नहीं होने से सीमेंट की परतें उखड़ने लगी है।

लापरवाही हुई उजागर

पशु चिकित्सालय निर्माण कार्य में पीडब्ल्यूडी की लापरवाही उजागर हुई है। इस निर्माण कार्य में अनियमितता की गई और समय अवधि बीत जाने के बाद भी संबंधित ठेकेदार से कोई सवाल-जवाब नहीं हो रहा है। निर्धारित मापदंड के अनुसार समय पर निर्माण कार्य नहीं करने वाले ठेकेदार को नोटिस जारी किया जाता है।

नोटिस दिया जा रहा है

पशु चिकित्सालय भवन कार्य पूर्ण जल्द से जल्द कराने ठेकेदार को नोटिस दिया जा रहा है। लतेल कुमार, उपयंत्री, लोनिवि, राजनांदगांव

खबरें और भी हैं...