पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • महिला ने की विधायक से मुआवजा दिलाने की मांग

महिला ने की विधायक से मुआवजा दिलाने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेड़ीसांवलीगढ़| घोड़ाडोंगरी विधायक मंगल सिंह गोधना गांव पहुंचे। यहां पर महिला शांति पति मुकेश यादव ने एक आवेदन देकर नसबंदी में लापरवाही करने पर मुआवजा दिलाने की मांग की। महिला ने बताया कि उसने चिचोली में 15 दिसंबर 2017 में परिवार नियोजन के लिए नसबंदी आपरेशन करवाया था। डॉक्टर ने कोई चेकअप नहीं करके नसबंदी आपरेशन कर दिया। वह नहीं चाहते हुए गर्भवती है। महिला ने बताया कि उसने पूर्व में सीएमएचओ, कलेक्टर से भी शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

खबरें और भी हैं...