बाइक से सागौन की लकड़ी ले जाते पांच युवक पकड़ाए
सांवलीगढ़ रेंज में बीती रात वन विभाग ने पांच लाेगाें काे मोटरसाइकिल से सागाैन की लकड़ी ले जाते हुए पकड़ा। वन विभाग ने लकड़ी जब्त कर वन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। रेंजर हमीर सिंह मीणा ने बताया सागौन की लकड़ी ले जाने की सूचना मिलने पर वनरक्षक कमलेश सूर्यवंशी, अरुण वरकड़े ,दिनेश भारती को रेंज के आस-पास तैनात किया गया। चिखली माल -हरदू के रास्ते पर दो मोटरसाइकिल से पांच युवक सागौन की लकड़ी ले जा रहे थे। पुलिस ने दाेनाें मोटर साइकिल जब्त कर चिखलीमाल गांव निवासी मुन्ना पित रामा, राजू पिता रमेश, सुनील पिता मंगू, माेहन पिता सुमरत और मुन्ना भैया के खिलाफ वन अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। जब्त लकड़ी की कीमत करीब 5 से 8 हजार रुपए बताई गई है।