दो बाइक टकराईं, तीन युवक घायल
चिचोली| खाक चौक आश्रम के पास बुधवार शाम 6 बजे दो मोटर सायकल की आपसी भिड़ंत में तीन युवक घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों युवकों को प्राथमिक उपचार के लिए चिचोली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घटना में राजेश पिता गोलू यादव निवासी चुनाहजूरी, दद्दू पिता दामू धुर्वे कहूपानी और गोपाल पिता मुन्ना कहुपानी घायल हुए हैं।