रानीपुर| साईं चौक पर संगीतमय भागवत कथा शुरू हुई। कथा का शुभारंभ कलश यात्रा निकालकर किया गया। कथा वाचन चिचोली के बोरीगांव के पंडित शैलेंद्र कुमार शुक्ला करेंगे। कथा 23 मई बुधवार तक चलेगी। संस्कृत पाठ प्रत्येक दिन सुबह 8 से 10 बजे तक आयोजित किया जाएगा। प्रवचन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक हाेंेगे। इधर 22 मई को भजन संध्या होगी। कथा आयोजक राम स्वरूप झल्लारे ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आग्रह किया है।