केसिया चिचोली मार्ग पर अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिरी बाइक, 1 की मौत, 1 घायल
केसिया चिचोली मार्ग पर शुक्रवार सुबह 11 बजे एक बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे गिर गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। एक युवक गंभीर घायल हो गया। जिसे चिचोली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया है। एएसआई जेपी बिल्लौरे ने बताया चिचोली से केसिया मार्ग के बीच पड़ने वाली पुलिया से बाइक गिरने से राजू पिता शंकर (30) निवासी पाठाखेड़ा की मौत हो गई। राम पिता बाबूलाल निवासी बाजपुर बैतूल घायल है।