संविदा नियुक्ति के लिए सेवानिवृत्त कर्मचारियों से 25 मई तक मांगे आवेदन
भास्कर संवाददाता | झुंझुनूं
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से जिले के 8 ब्लॉकों में सामाजिक सुरक्षा अधिकारी कार्यालयों के लिए कनिष्ठ लेखाकार एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की रिक्त पदों पर संविदा/अनुबंध के आधार पर नियुक्ति की जानी है। विभाग के सहायक निदेशक पवन पूनियां ने बताया कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के आवेदन केवल चिड़ावा, झुंझुनूं एवं बुहाना कार्यालय के लिए ही किए जा सकेंगे। इन पदों पर सेवानिवृत कर्मचारियों को ही लगाया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 25 मई है।