आज 8 ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर
झुंझुनूं | न्याय आपके द्वार अभियान के तहत गुरुवार को 8 ग्राम पंचायतों के अटल सेवा केन्द्रों में शिविर लगेंगे। कलेक्टर दिनेश कुमार यादव ने बताया कि 17 मई को झुंझुनूं के महरादासी, मलसीसर के सोनासर, चिड़ावा के नूनिया गोठड़ा, सूरजगढ़ के बेरला, खेतडी के मानोता कलां, बुहाना के पचेरी कलां, नवलगढ़ के कुमावास एवं उदयपुरवाटी के केड में शिविर लगेंगे।