पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • मांगों को लेकर एसपी व कलेक्टर से मिले पेंशनर समाज प्रतिनिधि

मांगों को लेकर एसपी व कलेक्टर से मिले पेंशनर समाज प्रतिनिधि

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं | गत दिनों चिड़ावा में पेंशनर समाज के चिड़ावा ब्लाॅक अध्यक्ष हरनाथ सिंह से दो लाख रुपए की लूट के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पेंशनर समाज का प्रतिनिधिमंडल एसपी व कलेक्टर से मिला। संगठन के जिलाध्यक्ष पीएल शर्मा ने बताया कि 16 मई को सेवानिवृत शिक्षा अधिकारी हरनाथ सिंह दो लाख रुपए जमा कराने चिड़ावा में चौधरी कॉलोनी से स्कूटी से बैंक जा रहे थे। पंचायत समिति मार्केट के बाहर बाइक सवार तीन युवक रास्ता पूछने के बहाने रुपयों से भरी थैली छीन ले गए। पुलिस अभी तक लुटेरों का पता नहीं लगा पाई है। प्रतिनिधि मंडल में पेंशनर समाज के जिला मंत्री नेमीचंद पूनिया, परशुराम सोनी, फूल सिंह सैनी, हरनाथ सिंह आदि शामिल थे।

खबरें और भी हैं...