तलवाड़ा में बनेगा भगवान परशुराम का मंदिर
कस्बे में भगवान परशुराम का मंदिर बनेगा। इसके लिए आखातीज पर भूमि पूजन किया जाएगा। इसका निर्णय परशुराम सेवा समिति, राजस्थान ब्राह्मण समाज संगठन के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में किया। इसकी तैयारी को लेकर लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में हुई। इसमें सर्व सम्मति से परशुराम मंदिर बनाने के प्रस्ताव पर चर्चा की।
युवा मंडल के प्रमोद कौशिक ने बताया कि कस्बे के गणेश चौक से वाहन रैली निकाली जाएगी, जो टोलकिया समाज के नोहरे में पहुंचकर सभा में परिवर्तित हाेगी। इस दौरान गिरीश उपाध्याय, कचरूभाई, ध्रुवशंकर जोशी, मुकेश द्विवेदी, मोहनलाल जोशी, ब्रजमोहन त्रिवेदी, नीतिश कौशिक ज्योतिर्मय त्रिवेदी, भगवती जोशी ने विचार व्यक्त किए। सरपंच रमेश डिंडोर, जयंतीलाल सेवक, भारतेंद्र त्रिवेदी, अमित त्रिवेदी, धनपाल सोमपुरा, कपिल ने पातेला तालाब किनारे जाकर परशुराम मंदिर के स्थान को लेकर विचार किया।
छींच. ब्रह्मधाम छींच में परशुराम जयंती मनाने को लेकर तैयारी बैठक रविवार को हुई। इसमें राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के जिलाध्यक्ष कांतिलाल पंड्या, संभागीय उपाध्यक्ष हेमेंद्रनाथ पुरोहित, हरिकृष्ण पंड्या, किशोर त्रिवेदी, कमलनयन दवे अतिथि रहे। इकाई अध्यक्ष प्रितेश पंड्या ने बताया कि परशुराम जयंती पर वाद्ययंत्रों के साथ शोभायात्रा प्रभात फेरी के रूप में निकाली जाएगी। मनकामेश्वर मंदिर में धर्मसभा होगी। परशुराम जयंती पर अवकाश की घोषणा करने का सर्व ब्राह्मण समाज ने स्वागत किया। जिला सचिव आशीष उपाध्याय ने सर्व ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि लीमथान परशुराम मंदिर पर होने वाले मुख्य आयोजन में भाग लें।
तलवाड़ा. पातेला तालाब किनारे मंदिर के लिए स्थान का चुनाव करते ब्राह्मण समाजजन।
छींच. बैठक में उपस्थित सर्व ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि।