बोरे में पव्वे भर शराब बेचने जा रहा था, पकड़ा
बोरे में पव्वे भर शराब बेचने जा रहा था, पकड़ा
आबकारी विभाग के दल ने मंगलवार को भी सागड़ोद-छींच रोड़ पर एक व्यक्ति से 76 पव्वे देसी शराब और 13 अंग्रेजी शराब के पव्वे बरामद किए है। जिनमें से अंग्रेजी शराब का बैनर लगे पव्वे नकली होने की आशंका है। जिस पर इसकी गुणवत्ता के लिए एफएसएल जांच करवाई जाएगी। सीआई दीनदयाल ने बताया कि मुखबीर से इत्तला मिली थी कि हमीरपुरा का दिलीप बंजारा बोरे में शराब लेकर बेचने जा रहा है जिस पर मौके पर जाकर दिलीप को रोक तलाशी ली तो शराब मिली। 13 पव्वे नकली होने की आशंका, जिसकी जांच कराई जाएगी। दिलीप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है।