- Hindi News
- National
- छींच : अधिकमास में शालीग्राम सहस्त्रार्चन और पार्थिश्वर चिंतामणि विधान शुरू
छींच : अधिकमास में शालीग्राम सहस्त्रार्चन और पार्थिश्वर चिंतामणि विधान शुरू
छींच गुरु आश्रम में पार्थिश्वर चिंतामणि विधान में मौजूद महंत और श्रद्धालु।
छींच| अधिक मास में बुधवार से छींच के गुरु आश्रम में महंत घनश्यामदास महाराज के सान्निध्य में शालीग्राम तुलसी सहस्त्रार्चन और पार्थिश्वर चिंतामणि विधान प्रारंभ हुआ।
पं. नरेंद्र आचार्य व प्रदीप शुक्ला ने बताया कि पूरे पुरुषोत्तम मास में गुरु आश्रम में रोज भगवान शालीग्राम का तुलसी सहस्त्रार्चन, भगवान शिव का बिल्व पत्र से अभिषेक, पार्थिश्वर निर्माण और पूजन के कार्यक्रम होंगे। पहले दिन बुधवार को कृष्णकांत द्विवेदी काकाश्री, प्रमोद आचार्य और लालेंग चौहान ने शिव और विष्णु का षोड़शोपचार पूजन किया। महंत घनश्यामदास महाराज ने अधिक मास के महत्व को बताते हुए कहा कि जिस माह में सूर्य संक्रांति नहीं होती वह अधिक मास कहलाता है। इनमें खास तौर पर सर्व मांगलिक कार्य वर्जित माने गए हैं, लेकिन यह माह धर्म-कर्म के कार्य करने में बहुत फलदायी है।
इस मास में किए गए धार्मिक आयोजन पुण्य फलदायी होने के साथ ही ये आपको दूसरे माहों की अपेक्षा करोड़ गुना अधिक फल देने वाले माने गए हैं। इस दौरान श्रद्धालुजन व्रत, उपवास, ध्यान, योग और भजन- कीर्तन में संलग्न रहते हैं।