पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • डायरिया व सर्पदंश से बचाव के बारे में लोगों को दी गई जानकारी

डायरिया व सर्पदंश से बचाव के बारे में लोगों को दी गई जानकारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निगम सामाजिक दायित्व एवं पंचेत हील अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में कलियासोल प्रखंड के पाथरकुआं ग्राम पंचायत के खोखरापहाड़ी स्थित जागृति उच्च विद्यालय प्रांगण में छात्रों एवं अभिभावकों को डायरिया के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम का उद्‌घाटन पंचेत परियोजना के मुख्य अभियंता सह परियोजना प्रधान सुप्रिय गुप्ता द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर एवं स्कूल के छात्रों द्वारा स्वागत गान कर किया गया। मैथन ब्लड डोनर एसोसिएशन के बैनरतले कार्य करने वाले नुक्कड़ नाटक दल ने पहले स्वास्थ्य गान द्वारा डायरिया एवं अन्य रोग के बारे में बताया। फिर मूकाभिनय प्रस्तुत करते हुए अनेक सामाजिक कुरीतियों जैसे महाजन से कर्ज, बाल विवाह, नशाखोरी, सांप काटने पर ओझा आदि पर प्रकाश डाला एवं जागरूक करने का प्रयास किया गया। मौके पर उपस्थित निगम सामाजिक दायित्व के उप प्रबंधक ने लोगों से अपील की कि हम अपने घर, गली, मुहल्ला, परिवेश को साफ-सुथरा और स्वच्छ रखें। बताते चलें कि देश अभी राष्ट्रीय स्वच्छता पखवाड़ा मना रहा है। इसीलिए अपने पास परिवेश में एवं परिवेश के लोगों को साफ-सफाई एवं स्वच्छता पर ज्यादा बल दे रहा हूं एवं आपको जागरूक करने का प्रयास कर रहा हूं। मौके पर उपस्थित चिकित्सक डॉ. यू कुमार, डॉ. एके मिश्रा, डॉ. सी माजी ने भी गंदगी से फैलने वाले रोग एवं डायरिया तथा सर्पदंश पर क्या-क्या उपचार करना चाहिए, क्या परहेज करना चाहिए आदि के बारे में भी लोगों को जागरुक किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में उप प्रबंधक सीएसआर डॉ. कौशलेंद्र कुमार ने अहम भूमिका निभाई। मौके पर अपर निदेशक मानव संसाधन वीवी सिंह, मुखिया लेदाहड़िया/ हरिया ग्राम पंचायत, विद्यालय के प्रधानाध्यापक चिन्मय चटर्जी, नवीन कुमार, रंजीत कुमार सरकार, कमल मंडल, विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिका, शिक्षकेतर कर्मचारी, सचिव एवं करीब 300 से ज्यादा छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

निगम द्वारा किए गए कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार।

खबरें और भी हैं...