चिरकुंडा| थाना क्षेत्र के तीन नंबर चढ़ाई व पंचमुखी हनुमान मंदिर नेहरू रोड के समीप से अलग-अलग दो बाइकों की चोरी गुरुवार को हो गई। मेढा निवासी भोलानाथ मंडल एवं साधन चंद गोराई तीन नंबर चढाई निवासी ने चिरकुंडा थाना में लिखित शिकायत दर्ज की है मंडल ने बताया कि आशिष कुमार मंडल जो चचेरा भाई है उसके पास गए थे। वहीं बाइक को लाक कर घर के अंदर गए आधा घंटे बाद निकले तो मोटर साइकिल गायब थी। वहीं शिकायत में साधन चंद गोराई ने कहा कि उनकी बाइक तीन नंबर चढाई के पास से रात में चोरी कर ली।