पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • निकाय चुनाव : मतभेद ने लिया मारपीट का रंग, दर्ज की गई एफआईआर

निकाय चुनाव : मतभेद ने लिया मारपीट का रंग, दर्ज की गई एफआईआर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चिरकुंडा| चिरकुंडा निकाय के चुनाव को लेकर मारपीट की घटना के दो प्राथमिकी कुमारधुबी व चिरकुंडा थाना मे पार्षद प्रत्याशी पर दर्ज हुई है। वार्ड 1 के पार्षद पद के प्रत्याशी मुन्ना यादव के खिलाफ मंगलवार की रात्रि मारपीट करने का आरोप लगाते हुए दो अलग अलग शिकायत कुमारधुबी ओपी व चिरकुंडा थाने में की है। पहली शिकायत वार्ड 1 आदर्शनगर सरसेहड़ी निवासी अशोक प्रसाद गुप्ता ने कुमारधुबी में की है, जबकि दूसरी शिकायत उसी मुहल्ले के सुरेश साव ने की है। अशोक गुप्ता कुमारधुबी बाजार में चाउमीन बेचते हैं। उनका कहना है कि रात लगभग 11 बजे मुन्ना यादव दुकान पर आ धमका और गाली-गलौज करते हुए कहा कि तुम हमको वोट क्यों नहीं दिया। विरोध करने पर दुकान का सामान फेंकते हुए शीशा तोड़ दिया। मारपीट करते हुए गल्ला से पांच हजार रुपए निकाल लिया।

खबरें और भी हैं...