शनि महोत्सव के दूसरे दिन धार्मिक अनुष्ठान
चिरकुंडा|सोनारडंगाल स्थित श्रीश्री शनिदेव मंदिर में आठवां तीन दिवसीय शनि जन्मोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को हवन का आयोजन किया गया। समाज में अमन चैन और सुख शांति के लिए सैकड़ों भक्तों ने हवन में आहूती दी। हवन के बाद भगवान शनिदेव का कपड़ाभिषेक और तेलाभिषेक किया गया। साथ ही चौबीस घंटे का अखंड कीर्तन शुरू हुआ। इसके बाद भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। बुधवार को कीर्तन का समापन होगा। लोकल कलाकारों द्वारा जागरण प्रस्तुत किया जाएगा।