पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • जल संकट से जूझ रही महिलाओं ने पार्षद का किया घेराव

जल संकट से जूझ रही महिलाओं ने पार्षद का किया घेराव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चिरकुंडा नगर परिषद वार्ड दो के मुंडाधौड़ा तथा झोपड़पट्टी की महिलाएं इस भीषण गर्मी में जलसंकट से जूझ रही है। इन महिलाओं के सब्र का बांध सोमवार को टूट पड़ा। आक्रोशित महिलाओं ने पार्षद भारती कुमारी के अवास को घेर तत्काल पानी दिलाने की मांग करने लगी। इस दौरान भारती कुमारी ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी से दूरभाष पर संपर्क कर मामले को रखा। पानी के मुद्दे पर कार्यपालक पदाधिकारी भी अपने हाथ खड़े कर दिए। इसके बाद नगर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष से भी संपर्क कर मामले को रखा गया। इन दोनों ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर व्यस्तता जाहिर कर दी। इस बात पर स्थानीय महिलाएं और उग्र हो गई और कहा कि जनप्रतिनिधि प्रधानमंत्री के कार्य से व्यस्त हैं और हमलोग प्यास से मर रहे हैं। पार्षद पति द्वारा स्थानीय विधायक अरूप चटर्जी से संपर्क किया गया। विधायक ने कहा कि जल मूलभूत पदार्थ है। इसको लेकर नगर परिषद को ईंट-से-ईंट बजा दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...