चिरकुंडा|चिरकुंडा के राखा पाड़ा के तांती कनाली मे स्थानीय लोगों द्वारा फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद अध्यक्ष डबलू बाउरी व उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह उपस्थित थे। टीम के सचिव मृत्यंजय राखा ने बताया कि समापन समारोह में झारखंड के खेलमंत्री अमर बाउरी के हाथों विनर व रनर टीम को पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुल आठ टीम प्रतियोगिता में भाग ले रही है। कार्यक्रम को सफल बनाने में बुलन रखा, मृत्युंजय राखा, नारायण बाउरी, गामा राखा, चंडी बाउरी, बापी सरकार, रंजीत राखा, मनोज सिंह, दिलीप सिंह, मीठू सिंह, भोला बाउरी आदी लोग लगे हुए है।