पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • पीएम को सदबुद्धि देने के लिए निकाला गया कैंडल मार्च

पीएम को सदबुद्धि देने के लिए निकाला गया कैंडल मार्च

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कर्नाटक में राज्यपाल द्वारा संविधान की हत्या कर अलोकतांत्रिक तरीका से भाजपा को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया गया। इसके विरुद्ध शुक्रवार को निरसा विधानसभा युवा कांग्रेस के तत्वावधान में चिरकुंडा में मोदी सरकार को सदबुद्धि देने के लिए कैंडल मार्च निकाला गया। यह कैंडल मार्च चिरकुंडा पोस्ट ऑफिस से शहीद चौक चिरकुंडा तक निकाला गया। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की गई की इस हिटलरशाही सरकार को सदबुद्धि दे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मयूर शेखर झा ने कहा कि कर्नाटक के राज्यपाल पद की गरिमा को कलंकित किया है। ऐसे लोगों के कारण आज संविधान पर प्रश्न चिन्ह लग रहा है। कार्यक्रम में निरसा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सन्नी सिंह, प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष अभिजीत राज, मुरली तुरी, सुधांशु शेखर झा, अनवर हुसैन अंसारी, जोगेंद्र सिंह जोगी, बबलू दास, अर्जुन भुईया, शंकर गुप्ता, राजेश सिंह, हरिपदो राय, अनुपम सिन्हा, सुंदरम कुमार, इरफान खान चौधरी, अफगान, मोकिम आदि मौजूद थे।

चिरकुंडा में कैंडल मार्च निकालते कांग्रेसी।

भास्कर न्यूज|चिरकुंडा

खबरें और भी हैं...