चिरकुंडा|तालडंगा हाउसिंग कॉलोनी स्थित प्रथम लाइन निवासी निर्मल चटर्जी उर्फ बुबाई चटर्जी के घर शुक्रवार की दोपहर चोरी का प्रयास किया गया। बताया जाता है कि निर्मल बैट्री लाने नेहरू रोड दुकान गए थे। अपने अावास के सभी दरवाजों में ताला लगा दिया था। इसी बीच उनके घर में पीछे की तरफ से अपराधी घुस कर छिटकिनी तोड़ दी तथा दूसरे कमरे में रखे अलमीरा को तोड़ने का प्रयास किया। इसी बीच चटर्जी घर पहुंचे तो देखा कि सभी दरवाजे खुले हैं। जबकि वे बंद कर गए थे। इससे पूर्व एक सप्ताह में नेहरू रोड निवासी मंटू सिंह के घर में भी चोरों द्वारा इसी अंदाज में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। चटर्जी द्वारा चिरकुंडा थाने में लिखित शिकायत की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।