दीनदयाल चौक से साजापहाड़ तक की सड़क एलईडी से रोशन
महापौर और अन्य अितथियों ने स्विच आॅन कर किया एलईडी का लोकार्पण।
चिरमिरी| नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत साजापहाड़ मनेंद्रगढ़ सड़क अब एलईडी की रोशनी से जगमगा रही है। पोड़ी पं.दीनदयाल चौक से साजापहाड़ मुख्य सड़क किनारे लगे ट्यूबलर पोल में एलईडी लगाकर इसमें बिजली कनेक्शन कर दिया गया है। गुरुवार रात में महापौर के. डोमरु रेड्डी ने स्विच ऑन कर स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ किया।
महापौर रेड्डी ने कहा कि मनेंद्रगढ़ मार्ग को हमने निगम सीमा तक रोशन कर दिया है, इससे आधी सड़क अब एलईडी के रोशनी से जगमगा रही है। मुख्य सड़क पर स्ट्रीट लाइट लगने से इसका लाभ ग्राम वासियों को मिलेगा। इसके साथ उन्होंने बताया कि साजापहाड़ सहित लामीगोड़ा, महुआरी डांड, गोड़पारा में बिजली विस्तार कर एलईडी लाइट लगाने का प्रस्ताव बनाकर छग राज्य विद्युत विभाग को भेजकर स्वीकृति ली है, जल्द ही वहां भी स्ट्रीट लाइट लगेगी। इस दौरान आयुक्त खजांची कुम्हार, सभापति कीर्तिवासो राउल, एमआईसी विजय चक्रवर्ती, रज्जाक खान, रजत दत्ता, नीलांचल रावल, पार्षद राजकुमारी सिंह, दीपा जायसवाल, एल्डरमेन श्याम बाबू खटिक, नरेन्द्र साव, कार्यपालन अभियन्ता डीके.शर्मा, सहायक अभियन्ता एमएल. साहू, विद्युत प्रभारी उमेश तिवारी, कृष्णा राव, चन्द्रिका तिवारी मौजूद रहें। चिरमिरी और मनेन्द्रगढ़ के बीच वन भूमि पर बसे ग्राम निगम क्षेत्र में सम्मिलित होने के बाद से हमेशा मूलभूत समस्याओं से जूझते आ रहे हैं, समस्याओं को देखते हुए यहां के ग्रामवासियों ने कई बार निगम में आवेदन देकर इन क्षेत्रों को एक स्वतंत्र ग्राम पंचायत बनाने की मांग की। क्योंकि निगम में होते हुए भी वे ग्राम पंचायत से भी बदतर जीवन जी रहेे थे।