बैंकों में करेंसी की समस्या कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन
बैंको सहित एटीएमों में नगदी की किल्लत को लेकर कांग्रेस कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता के तत्वाधान में वरिष्ठ कांग्रेसियों ने स्टेट बैंक हल्दीबाड़ी मुख्य शाखा प्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर परेशानी से निजात दिलाते हुए अपनी मांगों को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने को कहा है। कांग्रेसियों ने कहा कि बैंक एटीएम चार्जेस तो भरपूर लेती है, फिर एटीएम की सुविधा ग्राहकों को 24 घंटे व सातों दिन क्यों नही दी जाती। आये दिन एटीएम में सर्वर फेल, कैश नही, मशीन खराब होने की दिक्कतें बनी रहती है। ओमप्रकाश गुप्ता समेत वरिष्ठ कांग्रेसियों ने बैंक पहुंचकर समस्याओं से जल्द छुटकारा दिलाए जाने की मांग की अन्यथा कहा की वे सब इसके लिए क्रमवध आंदोलन करेंगे। ओमप्रकाश गुप्ता ने अम्बिकापुर रीजनल क्षेत्र मैनेजर रामामानी से फोन पर बात कर चिरमिरी की समस्या से उन्हें अवगत कराया, जिसमें अधिकारी ने बताया की नोटबन्दी के बाद से स्थिति सामान्य हो रही थी, लेकिन रिजर्व बैंक के द्वारा ही कैश लेश को प्रोत्साहन देने के लिए बैंकों को जरूरत के हिसाब से 25 प्रतिशत ही कैश उपलब्ध कराया जा रहा है।
ओमप्रकाश ने कहा कि कि भाजपा सरकार द्वारा कैश लेश के नाम पर आम नागरिकों को परेशान किया जा रहा है। बैंक के इस मनमाने रवैए का कांग्रेस पार्टी विरोध करती है। ज्ञापन सौंपते वरिष्ठ कांग्रेसी मुक्तेश्वर कुशवाहा, ओपी. प्रीतम, दरोगा राम, शिवराम, देवराम बुनकर, जोधनलाल चैहान, रिषि गुप्ता, रानी देवी, फुलकुमारी मौजूद रहें।