- Hindi News
- National
- सेवानिवृत्त शिक्षकों को शाल और श्रीफल भेंटकर दी विदाई, अफसर बोले बच्चों को दी बेहतर शिक्षा
सेवानिवृत्त शिक्षकों को शाल और श्रीफल भेंटकर दी विदाई, अफसर बोले- बच्चों को दी बेहतर शिक्षा
चिरमिरी। शासकीय उमा विद्यालय डोमनहिल में शिक्षक चंद्रिका प्रसाद दुबे और कृष्णा चक्रवर्ती के सेवानिवृत्त होने पर शाल अौर श्रीफल देकर बैंडबाजा के साथ नगर भ्रमण कराकर विदाई दी गई। इस दौरान समस्त शिक्षा विभाग के अधिकारी, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षा संघ से जुड़े हुए प्रदेश, जिला, ब्लॉक के पदाधिकारी सहित स्थानीय नागरीक गण उपस्थित रहेे। शिक्षक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने कहा कि चंद्रिका प्रसाद दुबे के सिद्धांत भीष्म पीतामह की तरह अटल थे। प्राचार्य केएसतिवारी ने उनके बताए। विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी खड़गवां बी बड़ा, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी एके नाग ने भी दोनों शिक्षक-शिक्षकाओं के कार्य काल को सराहा। कहा बच्चों के शिक्षा के लिए बेहतनर प्रयास किए। कार्यक्रम को शैलेंद्र मिश्रा, एसकेएस बद्येल, शंकर सुमन मिश्रा, वेद प्रकाश मिश्रा, राजेश्वर प्रसाद, जितेंद्र सिंह, ओमप्रकाश पैकरा समेत अन्य ने संबोधित किया।