शिविर में आवेदन जमा करने वालों को नहीं दी जा रही रिसीविंग
चिरमिरी| नगर पालिक निगम चिरमिरी क्षेत्रांर्गत आयोजित शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ प्रत्येक हितग्राही तक पहंुचाने के लिए आयोजित शिविर में प्राप्त करने वाले आवेदनांे का रिसिविंग नहीं दिया जा रहा है, जिसे लेकर आम नागरिकों द्वारा यह शिकायत की जा रही है कि शिविर मंे जब हमारे सौंपे गए आवेदनों की रिसिविंग ही कर्मचारी नहीं देंगे, तब वह कैसे अपने आवेदनों की स्थिति को जान सकेंगे। ऐसे में मांगो के पूर्ण होने का विश्वास भी लोगों में नहीं रहेगा।