पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महापौर राेपवे परियोजना पूरा कराने सीएम से करेंगे मांग

महापौर राेपवे परियोजना पूरा कराने सीएम से करेंगे मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चिरमिरी| मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के चिरमिरी आगमन पर महापौर के डोमरु रेड्डी उनसे पूर्व में प्रस्तावित रोपवे परियोजना को अमली जामा पहनाने तथा रोपवे को जिले के अन्य पर्यटन व दर्शनीय स्थलों से जोड़ने की मांग करेंगे। महापौर रेड्डी ने कहा कि पूर्व में चिरमिरी में रोपवे बनाने का प्रस्ताव चिरमिरी नगर पालिक निगम ने पारित करके राज्य सरकार को भेजा जा चूका है। अब इसके मूर्त रूप देने का समय आ चुका है जिसकी मांग वे मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से उनके चिरमिरी प्रवास के दौरान करेंगे। कहा कि चिरमिरी नगर पालिक निगम एक पिछड़ा लेकिन विकासशील निगम है जहां कोयला खदानों में काम कर्मचारी और अधिकारी निवास करते है।

खबरें और भी हैं...