पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नपा की लापरवाही से वार्डों में बनी रहती है पानी की किल्लत

नपा की लापरवाही से वार्डों में बनी रहती है पानी की किल्लत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चिरमिरी| भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष लखनलाल श्रीवास्तव पिछले 1 माह से क्षेत्र में लोगों के बीच जाकर लगातार निःशुल्क पानी टैंकर भेजकर प्यासे पशुओं सहित आम नागरिकों को पेयजल मुहैया करवा रहे हैं।

लखनलाल श्रीवास्तव ने कहा कि पिछले कई वर्ष से वह लोगों की मांग पर भीषण गर्मी में जल संकट को देखते हुए स्वयं के व्यय से टैंकर के माध्यम से निःशुल्क पेजयल वितरण कराते आ रहे हैं। उसी प्रकार इस वर्ष भी पिछले वर्ष की भांति जल संकट में वहां के रहवासियों सहित पशुओं को भी पानी पिलाने का महत्वपूर्ण बीड़ा उठाया है। जिसके कारण प्रतिदिन अलग-अलग वार्डों में जल वितरण किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि नगर पालिक निगम जल सप्लाई में पूरी तरह लाचार हो गई है। निगम में बैठे हुए जिम्मेदार जनप्रतिनिधि व अधिकारी अपने कर्तव्यों का पूर्ण रूपेण निर्वाहन करते तो आज किसी भी स्थिति में मुझे जल वितरण करने की आवश्यकता न पड़ती। शासन की तरफ से आम जनता से बिना किसी भेदभाव के नगर पालिक निगम के जनहित के प्रस्तावों को पास किया जाता है। विकास के योजनाओं के लिए पैसा दिया जाता है, पर वो भी समय पर उपलब्ध नहीं हो पाता है। इससे दिक्कतें हैं।

खबरें और भी हैं...