पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चिरमिरी को तहसील का दर्जा 1 जुलाई से अस्तित्व में आएगी

चिरमिरी को तहसील का दर्जा 1 जुलाई से अस्तित्व में आएगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| चिरमिरी/खड़गवां

मुख्यमंत्री द्वारा क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांग चिरमिरी तहसील को पूर्ण करते हुए चिरमिरी को तहसील का दर्जा दिया। 1 जुलाई से चिरमिरी को तहसील किए जाने की घोषणा की, कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी के साथ इसका स्वागत किया। इस खुशी को वहां मौजूद 50 हजार लोगों ने जमकर सेलिब्रेट किया। क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं में सबसे प्रमुख समस्या चिरमिरी को तहसील का दर्जा दिए जाने की बात को भास्कर ने कई बार बहुत प्रमुखता से उठाया।

तहसील की सुविधा मिलने के साथ ही लोगों को अब तहसील संबंधी कार्यों के लिए 17 किलोमीटर दूर नहीं जाना पड़ेगा। सीएम ने कहा कि एक तरफ दुर्ग से रायपुर तक राहुल गांधी के रोड शो में मात्र 300 लोग थे वही आज इस सभा में 50000 लोगों को देख कर के मेरा मन गदगद हो ताजा हो रहा है। क्षेत्र के स्थायित्व को ले करके उन्होंने मंच से घोषणा कि नए खदानों की प्रक्रिया में आ रही अड़चनों को राज्य शासन 3 दिनों के अंदर सुलझाएगा। जिससे आप शहरवासियों को पलायन नहीं करना पड़ेगा। लाल बहादुर शास्त्री मैदान को स्टेडियम बनाए जाने की घोषणा की। आंधी तूफान बारिश के बावजूद विकास यात्रा का काफिला सही समय चिरमिरी पहंुचा। दादू लाहिड़ी चौक सोनावनी से डोमनहिल, हल्दीबाड़ी, बड़ा बाजार के रास्ते गोदरीपारा लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में पहंुचकर मुख्यमंत्री डाॅ रमन सिंह ने सभा को संबोधित किया। इससे पहले खड़गवा में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इतनी बरसात में भी मुझे सुनने के लिए इतनी आपार जन समूह खड़ा है। एक बार लगा की इतनी तेज बारिश में मेरा हेलिकॉप्टर नहीं ऊतर पाएगा। डाॅ सिंह ने कहा कि काग्रेंस नेताआंे के द्वारा छग में विकास को विकास खोजो के लिए बोला जाता है। मैं काग्रेंसी मित्रों से पूछना चाहता हूं कि 15 साल पूर्व खड़गवां आज की स्थिति में ही था। उन्होंने राज्य और केंद्र में सरकार बनाने का विश्वास जताया।

सीएम ने किया रात्रि विश्राम, प्रेस कांफ्रेंस आज

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने की चिरमिरी को तहसील का दर्जा देने की घोषणा।

जिन सड़कों से निकली सीएम की विकास यात्रा वह रोड सरकारी कागजों से गायब

जिन सड़कों से सीएम अपनी विकास यात्रा लेकर निकले वह सड़कें सरकारी रिकार्ड से गायब हैं। शुक्रवार को मुख्य मंत्री डॉ. रमन सिंह खड़गवां से दुबछोला होते हुए चिरमिरी के सोनामनी सहित अन्य स्थानों से हाेकर गोदरीपारा पहुंचे। जिन 17 सड़कों को चिरमिरी के नक्शे से गायब कर गली में तब्दील कर दिया गया है। उसी में से एक राष्ट्रीय राज मार्ग पुल मोड़ से सोनावनी होकर नगर निगम सीमा (दुबछोला रोड) तक सड़क को मुख्य मार्ग मानकर सीएम डाॅ. रमन सिंह की विकास यात्रा निकाली गई। यह विडम्बना है कि शहर से 6 राष्ट्रीय राज मार्ग सहित 11 मुख्य सड़कें साल 2005-6 में तो रिकार्ड में रहीं, लेकिन साल 2007-08 में कूट रचना के तहत राजस्व, निगम और एसईसीएल प्रशासन की मिलीभगत से बाजार मूल्य मार्गदर्शक पुस्तिका से गायब कर दिया गया। क्योंकि सड़कों के कारण लोगों को अधिक मुआवजा देना पड़ता इसकी जानकारी मिलने के बाद भास्कर ने पूरी पड़ताल की और सच लोगों के सामने लाया।

भास्कर संवाददाता| चिरमिरी/खड़गवां

मुख्यमंत्री द्वारा क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांग चिरमिरी तहसील को पूर्ण करते हुए चिरमिरी को तहसील का दर्जा दिया। 1 जुलाई से चिरमिरी को तहसील किए जाने की घोषणा की, कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी के साथ इसका स्वागत किया। इस खुशी को वहां मौजूद 50 हजार लोगों ने जमकर सेलिब्रेट किया। क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं में सबसे प्रमुख समस्या चिरमिरी को तहसील का दर्जा दिए जाने की बात को भास्कर ने कई बार बहुत प्रमुखता से उठाया।

तहसील की सुविधा मिलने के साथ ही लोगों को अब तहसील संबंधी कार्यों के लिए 17 किलोमीटर दूर नहीं जाना पड़ेगा। सीएम ने कहा कि एक तरफ दुर्ग से रायपुर तक राहुल गांधी के रोड शो में मात्र 300 लोग थे वही आज इस सभा में 50000 लोगों को देख कर के मेरा मन गदगद हो ताजा हो रहा है। क्षेत्र के स्थायित्व को ले करके उन्होंने मंच से घोषणा कि नए खदानों की प्रक्रिया में आ रही अड़चनों को राज्य शासन 3 दिनों के अंदर सुलझाएगा। जिससे आप शहरवासियों को पलायन नहीं करना पड़ेगा। लाल बहादुर शास्त्री मैदान को स्टेडियम बनाए जाने की घोषणा की। आंधी तूफान बारिश के बावजूद विकास यात्रा का काफिला सही समय चिरमिरी पहंुचा। दादू लाहिड़ी चौक सोनावनी से डोमनहिल, हल्दीबाड़ी, बड़ा बाजार के रास्ते गोदरीपारा लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में पहंुचकर मुख्यमंत्री डाॅ रमन सिंह ने सभा को संबोधित किया। इससे पहले खड़गवा में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इतनी बरसात में भी मुझे सुनने के लिए इतनी आपार जन समूह खड़ा है। एक बार लगा की इतनी तेज बारिश में मेरा हेलिकॉप्टर नहीं ऊतर पाएगा। डाॅ सिंह ने कहा कि काग्रेंस नेताआंे के द्वारा छग में विकास को विकास खोजो के लिए बोला जाता है। मैं काग्रेंसी मित्रों से पूछना चाहता हूं कि 15 साल पूर्व खड़गवां आज की स्थिति में ही था। उन्होंने राज्य और केंद्र में सरकार बनाने का विश्वास जताया।

विस्तृत समाचार पेज 18 पर

खबरें और भी हैं...