पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • िजम्मेदार रेलवे स्टेशन के सफाईकर्मियों को केवल 140 रुपए का कर रहे भुगतान

िजम्मेदार रेलवे स्टेशन के सफाईकर्मियों को केवल 140 रुपए का कर रहे भुगतान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेलवे स्टेशन चिरमिरी को स्वच्छता में नंबर एक बनाने में जुटे सफाई कर्मियों की मेहनत की कमाई पर िजम्मेदार डाका डाल रहे हैं।। कर्मियों के खाते में 140 रुपए की रोजी के हिसाब से राशि जमा की जा रही है। जबकि रेलवे कैटेगरी के हिसाब से 240 से लेकर 448 रुपए तक की रोजी कर्मचारियों के लिए देती है।

उन्हें हफ्ते में मिलने वाली छुट्टी भी नहीं दी जाती है, यदि वे छुट्टी लेते हैं तो उनका वेतन काट लिया जाता है। पीड़ित इस खेल में विभागीय अफसरों की भी मिली भगत होना बता रहे हैं। जिम्मेदारों नेइन गरीब सफाई कर्मचारियों को मिलने वाले वेतन और उनके खाते में कितने पैसे जमा कर रहा है यह देखने की भी कोशिश नहीं की। नियम तो यह की रुपए जमा करने वाला रेलवे विभाग के संबंधित अफसर को रसीद दे। लेकिन इसमें भी जालसाजी होती है। इतना ही नहीं सफाई कर्मचारियों का वेतन भी हर साल बढ़ाए जाते है, विभिन्न सुविधाएं उन्हें मुहैया कराई जाती है। पर जिम्मेदारों की मिलीभगत से यह रुपए कर्मचारियों तक नहीं पहंुच रहे। 6 कर्मी चिरमिरी रेलवे स्टेशन में एवं 6 कर्मी रेलवे काॅलोनी की सफाई करते है। नगर निगम स्वच्छता सर्वेक्षण में चिरमिरी रेलवे स्टेशन को स्वच्छता के लिए सम्मानित किया जा चुका है। लेकिन स्वच्छता में नंबर एक बनाने में जुटे यह कर्मी मंहगाई में कम रोजी के साथ अपने परिवार भरण पोषण करने में भी असमर्थ बने हुए हैं।

खबरें और भी हैं...