खुले में फेंका जा रहा मेडिकल वेस्ट, बीमारी फैलने का अंदेशा
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिरमिरी में एक्स-रे रुम के सामने खुले में ही अस्पतालों के मेडिकल वेस्ट को फेंका जा रहा है। जिसके कारण संक्रामक बीमारी के फैलने का अंदेशा बना हुआ है। इसके बावजूद अस्पताल के कर्मचारी लापरवाही बरतते हुए केमिकल वेस्ट को खुले में ही फेंक रहे हैं। जिसको मवेशी भी कचरे के साथ उसे खा रहें हैं, जो उनके लिए नुकसानदायक है।
हैरत की बात तो यह है कि स्वास्थ्य विभाग के किसी भी अफसर का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। नियम है कि अस्पताल के कचरे को किसी भी खुले स्थान पर नहीं फेंक सकते। खुले में मेेडिकल वेस्ट फेंकने से लगातार प्रदूषण फैल रहा है। साथ ही लोगों में बीमारी होने की आशंका होती है, इसे नष्ट करना अस्पताल की जिम्मेदारी होती है। इसके लिए यह कचरा इन्सीनरेटर मशीन में डालकर नष्ट किया जाता है। जिला अस्पताल का कचरा लेने के लिए अलग से वाहन आता है, जो इस तरह के कचरे को इन्सीनरेटर मशीन में डालकर नष्ट करता है।
पूरे क्षेत्र में आती है दवाओं की बदबू, लोग परेशान
अस्पताल के सामने लगा लगा बायोवेस्ट कचरे का ढेर।
अस्पताल से रोज निकल रहा बायोवेस्ट, अफसर नहीं दे रहे ध्यान
अस्पताल ही लोगों की स्वास्थ्य का दुश्मन बन गया है। अस्पताल में रोजाना निकलने वाले बायोवेस्ट के निस्तारण के उचित प्रबंध नहीं हैं। पट्टियां, सीरिंज ,खाली बोतल, टिश्यू आदि मेडिकल कचरे का ढेर पड़ा है। यह सामग्री लोगों के लिए हानिकारक साबित हो सकती है। खुले में रखी बायोवेस्ट का समय पर निस्तारण नहीं किए जाने पर इसमें से अजीब सी दुर्गंध आने लगती है तथा इसके संक्रमण से बीमारियां फैलने की आशंका बढ़ जाती है, जहां यह कचरा फेंक रहंे है, वही पास में वाटर एटीएम भी है, जहां से प्रतिदिन लोग पानी भरने पहंुचते है। एक्स-रे टेक्नीशियन के द्वारा कई बार जिला से लेकर जीवन दीप समिति में एक्स-रे कक्ष के सामने कचरा ने फेंकने की मांग स्वास्थ्य विभाग से लिखित में कई बार की जा चुकी है। लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही।