- Hindi News
- National
- चिरमिरी गोदीपार में मुक्तिधाम पहुंचने वाले नाले पर हुआ पुलिया का निर्माण
चिरमिरी गोदीपार में मुक्तिधाम पहुंचने वाले नाले पर हुआ पुलिया का निर्माण
चिरमिरी| नगर निगम चिरमिरी के गोदरीपारा भुकभूकी मार्ग पर स्थित मुक्तिधाम के नाले पर पुलिया का निर्माण करवा दिया गया है। पुलिया के बनने से अब मुक्तिधाम पहंुचने वाले लोगों को नाले को लांघने से निजात मिलेगी। गौरतलब है कि स्थानीय वार्ड पार्षद सहित स्थानीय नागरिको के द्वारा लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी, जो अब पूरी हो चुकी है।