कैश की किल्लत को लेकर युवक कांग्रेस ने बैंक प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन
चिरमिरी| बैंकों सहित एटीएम में कैश की बनी हुई है। शनिवार को युवा कांग्रेस जिला प्रवक्ता शिवांश जैन के तत्वाधान में काग्रेंसियों ने ज्ञापन सौंपकर विरोध प्रदर्शन किया। दिक्कतों के लिए मोदी सरकार को जिम्मेदार थहराते हुए बैंक प्रबंधन से स्थिति सुधारने की मांग की। वही एटीएमों के बाहर पर्चे चिपकाकर विरोध प्रकट किया। शिवांस जैन ने कहा कि चिरमिरी ब्रांच बंद होने से कैश की किल्लत शुरु हुई है। नगदी न होने से व्यापार चैपट हो जाएगा, क्योंकि प्रत्येक ग्राहक डिजीटल ट्रांजेक्शन नही करता। हजार-दो हजार रुपए निकालने के लिए कोई घंटो बैंक में नहीं लग सकता। बैंक के उच्चाधिकारियों द्वारा गलत निर्णय लिया गया है, इस बात का विरोध युवा कांग्रेस करती है। ज्ञापन सौंपते समय वरिष्ठ कांग्रेसी उमाशंकर अलगमकर, सुरेश अग्रवाल, दिनेश दुबे, गनी सहित अन्य मौजूद रहें।