पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसईसीएम के बीमारी से पीड़ित क्रेन अाॅपरेटर की विभागीय जांच हाईकोर्ट के आदेश पर स्थगित

एसईसीएम के बीमारी से पीड़ित क्रेन अाॅपरेटर की विभागीय जांच हाईकोर्ट के आदेश पर स्थगित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसईसीएल के द्वारा एक शिकायतकर्ता की शिकायत पर वेस्ट चिरमिरी कालरी में 35 वर्षो से पदस्थ क्रेन आपरेटर बाबू पिता बाउरी को निलंबित किया गया था। लेकिन प्रबंधन के द्वारा उसकी आर्थिक और शारीरिक स्थिति को बगैर देखे उच्च न्यायालय के द्वारा कंपनी के आदेश को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया।

ज्ञात हो कि लंबे समय से ब्रेन हैमरेज के कारण बिस्तर पर पड़े हैं। एक कालरी श्रमिक को एसईसीएल द्वारा निलंबित कर उसके ऊपर विभागीय जांच का आदेश देने के मामले को गंभीरता से लेते हुए उच्च न्यायालय ने विभागीय जांच स्थगित करने का आदेश दिया है। सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. एमएन आजम ने बताया कि वेस्ट चिरमिरी कालरी में बाबू पिता बाउरी पिछले 35 वर्षों से क्रेन आपरेटर के पद पर कार्यरत हैं। एक साल पहले वह ब्रेन हैमरेज का शिकार हो गया जिसके बाद से वह लगातार बिस्तर पर है। जिसके कारण उसका परिवार पहले से ही आर्थिक परेशानियों से गुजर रहा है। कोरिया कालरी के एक आरटीआई कार्यकर्ता की शिकायत पर एसईसीएल प्रबंधन ने बाबू को निलंबित कर उसके खिलाफ विभागीय जांच प्रारम्भ कर दिया। पहले से आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे बाबू की प|ी कुमारी ने इस नई मुसीबत से परेशान होकर अपनी समस्या को लेकर आजम के पास गई। कुमारी की परेशानी को समझकर उन्होंने कोर्ट में मामला दायर किया।

खबरें और भी हैं...