गोपालन फाउंडेशन बारहवीं पास विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा का उठाएगा खर्च
गोपालन फाउंडेशन इंडिया ट्रस्ट एडमिशन गुरु के पदाधिकारियों द्वारा सत्संग भवन गोदरीपारा में प्रेसवार्ता आयोजित की। बताया जो विद्यार्थी 12वीं पास उच्च शिक्षा में प्रवेश लेना चाहेगा उसे ऑनलाईन टेस्ट के माध्यम से ऑल ओवर इंडिया के 6000 कॉलेजों में निःशुल्क प्रवेश दिलाया जाएगा। उसके फीस रहने खाने समस्त खर्चो की जिम्मेदारी ट्रस्ट होगी। इस वर्ष से चिरमिरी और कोरिया जिले में 200 विद्यार्थी का चयन करके प्रवेश दिलाया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी मुस्कान फाउंडेशन वार्ड 31 राजेश पगारे लाहिड़ी कॉलेज दलगंजन दफाई चिरमिरी को ट्रस्ट के द्वारा दिया गया है। वार्ता में दिनेश त्रिपाठी, धनेश पाण्डेय ने बताया ट्रस्ट मेधावी छात्रों को निःशुल्क उच्च शिक्षा प्रदान के लिए जिनकी आर्थिक स्थिति पढ़ाई में बाधा बनती है। ऐसे छात्रों को मल्टी नेशनल कंपनियां सहित विदेशों से आर्थिक उच्च शिक्षा में पूरी तरह मदद की जाती है। ट्रस्ट भी ऐसे ही कंपनियों को फंड मिलने पर मेधावी छात्रों को सहायता करता है। यह संस्था बीई, एमई, एमएससी,बीएससी,बीएड फार्मेसी, एमएमडब्लू, एलएलबी इसी प्रकार के लगभग 200 कार्सेस के लिए स्काॅलरशिप प्रदान करती है। केवल विद्यार्थियों को चयन के लिए ऑनलाईन टेस्ट देना पड़ता है। यह क्षेत्र के मेधावी छात्र जिनके पारिवारिक आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। लोन लेकर के 12वीं के बाद पढ़ाई छोड़कर रोजगार की तलाश में घर में बैठ जाते थे। इसमें किसी भी प्रकार का कोई भी आरक्षण नहीं है। इसका इच्छुक विद्यार्थी लाभ उठा सकते हैं।