पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांग्रेसियों ने एसईसीएल डायरेक्टर से श्रमिकों से क्वार्टर खाली ना कराने की मांग की

कांग्रेसियों ने एसईसीएल डायरेक्टर से श्रमिकों से क्वार्टर खाली ना कराने की मांग की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्लाॅक कांग्रेस कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में वरिष्ठ कांग्रेसियों ने बुधवार को एसईसीएल डायरेक्टर पर्सनल को ज्ञापन सौंपकर चिरमिरी आर 2 खदान से स्थानांतरित श्रमिकों को पुनः वापस करने सहित क्वाॅर्टर नहीं खाली कराए जाने की मांग की गई है।

चिरमिरी क्षेत्र में श्रम शक्ति लगातार घट रही है, जिसमें चिरमिरी के स्थायित्व को बचाने के लिए एसईसीएल के आवंटित क्वार्टरों को खाली न कराया जाए। डीएव्ही और सेंट्रल स्कूल में स्थानीय और गरीब परिवार के बच्चों का दाखिला लिया जाए। चिरमिरी ओपन कास्ट में बनाए गए पहाड़ों को जमीन समतलीकरण कार्य किया जाए जिसमें पेड़ पौधे लगाया जाए। मुक्तेश्वर कुशवाहा ओपी प्रीतम ने एसईसीएल डायरेक्टर पर्सनल को बताया कि क्षेत्र काफी बड़ा है, जिसमें एसईसीएल रीजनल हास्पिटल में दो मर्चुरी रखा गया था,जिसमें मौजूदा समय में एक मर्चुरी खराब हो गया है जबकि एक मर्चुरी से काम चलाया जा रहा है। जिसमें डायरेक्टर पर्सनल ने तत्काल वेलफेयर बोर्ड के सदस्य बजरंगी शाही और जीएम चिरमिरी क्षेत्र केण्सामल से मर्चुरी को दुरस्त करने की बात कही। हल्दीबाड़ी चिरमिरी का रीढ़ माना जाता है वहां के एसईसीएल हास्पीटल में एक मर्चुरी रखने की मांग की जिसमें डायरेक्टर पर्सनल ने कहा कि जल्द ही एक मर्चुरी की व्यवस्था हल्दीबाड़ी में कर दी जाएगी। क्षेत्र में डाक्टरों की नियुक्ति और एसईसीएल हास्पिटलों में दवाईयां के स्टॉक नहीं रहते हैं इसमें सुधार किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुक्तेश्वर कुशवाहा राजीव गांधी संगठन के ब्लाॅक उपाध्यक्ष ओपी प्रीतम और इंटक के रिशि गुप्ता समेत अन्य उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...