पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सुरक्षित तरीके से बेहतर काम करें: मदान

सुरक्षित तरीके से बेहतर काम करें: मदान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इतनी शक्ति हमें देना दाता, मन का विश्वास कमजोर हो ना। इस गीत के पंक्तियों के साथ प्रार्थना के उपरांत इन दिनों ओपन कास्ट चिरमिरी परियोजना के अधिकारी कर्मचारी अपने कार्यों की शुरुआत पूरे उत्साह के साथ कर रहे हैं। प्रकृति के विरुद्ध देश को ऊर्जा के लिए कोयला उत्पादन कार्य में सहभागिता निभाने वाले इन अधिकारी कर्मचारी कार्य पर जाने से पूर्व प्रार्थना का यह सिलसिला क्षेत्र में नवपदस्थ उपक्षेत्रीय प्रबंधक एचएस मदान के मार्गदर्शन में तीनों पालियों के प्रारंभ अवसर पर एक समूह में एकत्रित होकर की जा रही है। उप क्षेत्रीय प्रबंधक मदान का मानना है कि कार्य पर जाने से पूर्व ईवर की अराधना कर प्रार्थना करने से जहां मन और मस्तिष्क तरो ताजा हो जाते हैं, वहीं शरीर में नई ऊर्जा के उत्साह का संचार होता है। एेसा करने से हमें आत्मिक मनोबल मिलता है और हम अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं। प्रार्थना के दौरान गुरुवार को द्वितीय पाली में उप क्षेत्रीय प्रबंधक, एसईसीएल वेलफेयर बोर्ड के सदस्य एवं केन्द्रीय जेसीसी मेंबर बजरंगी साही, खान प्रबंधक अरुण सिंह चौहान, परियोजना अभियंता भारतेंदु कुमार, सुरक्षा अधिकारी रामाकृष्णा, कार्मिक प्रबंधक पीके सिंह, सुकांतो मुखर्जी सहित ओपन कास्ट परियोजना के कर्मचारी उपस्थित रहे। श्रमिक नेता बजरंगी शाही ने प्रार्थना उपरांत सुरक्षा के साथ कार्य संपादन की बात कहते हुए कहा कि सारे लोग सुरक्षित रहें अच्छे ढंग से काम करें कार्य के पूर्व प्रार्थना से बहुत ही अच्छा वातावरण निर्मित हो रहा है। उनकी इस पहल से उत्पादन एवं सुरक्षा में मजबूती का वातावरण निर्मित होगा। एचएमएस ईकाई अध्यक्ष देवेंद्र नाथ शर्मा ने प्रबंधन के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कदम उठाए जाने से प्रबंधन और श्रमिकों के बीच आपसी प्रेम की भावना का संचार होता है। उपक्षेत्रीय प्रबंधक ने आम कर्मचारियों के साथ मधुर व्यवहार करते हुए उनकी समस्याओं के निराकरण का आश्वासन से निश्चित तौर पर सुरक्षा के साथ कोयला उत्पादन करने में हम सफल रहेंगे। इस दौरान अन्य श्रमिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

कोयला उत्पादन कार्य शुरू करने से पहले प्रार्थना करते हैं अफसर और कर्मचारी

खबरें और भी हैं...