पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीएम को ज्ञापन देकर बताईं खदान क्षेत्रों की समस्याएं

सीएम को ज्ञापन देकर बताईं खदान क्षेत्रों की समस्याएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेष के मुख्यमंत्री डाॅ रमन सिंह के आगमन पर कोयला मजदूर सभा (एचएमएस) के पदाधिकारियों ने केंद्रीय कल्याण बोर्ड सदस्य बजरंगी शाही के नेतृत्व में मुलाकात कर चिरमिरी के स्थायित्व के लिए कोयला खदानों के विस्तार में राज्य शासन एवं कंेद्र शासन के मदद के लिए ज्ञापन सौंपा है।

सौंपे गए पत्र में अवगत कराते हुए कहा गया है कि चिरमिरी क्षेत्र के अंतर्गत कुल चार उपक्षेत्र है। जिसमें सबसे बड़ा उपक्षेत्र चिरमिरी काॅलरी वर्ष 1928 से संचालित है। जिसके अंतर्गत चिरमिरी खुली खदान बरतुंगा हिल्स एवं अंजन हिल्स खदान सम्मिलित है। चिरमिरी ओपन कास्ट परियोजना साउथ ईस्टर्न कोल फिल्ड लिमिटेड के अंतर्गत चिरमिरी क्षेत्र की सबसे बड़ी खदान है। वर्तमान में चिरमिरी ओपनकास्ट परियोजना में लगभग 4 मिलियन टन कोयले का भंडार ही शेष बचा है। उन्होंने सीएम से क्षेत्रीय समस्याओं के निराकरण की भी मांग की।

खबरें और भी हैं...