चिरमिरी| चिरमिरी के लाल बहादुर स्टेडियम में आयोजित विकास यात्रासभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री द्वारा क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांग चिरमिरी तहसील को पूर्ण करते हुए चिरमिरी को तहसील का दर्जा दिया। एक जुलाई से चिरमिरी को तहसील किए जाने की घोषणा की।
लगभग दो घंटे के भारी आंधी तूफान एवं बरसात के बाद भी मुख्यमंत्री डाॅ रमन सिंह का विकास यात्रा सफल रहा। खड़गवां विकास खण्ड से रथ के द्वारा चिरमिरी के बीच जगह जगह उनका भूतपूर्व स्वागत किया गया। चिरमिरी के प्रवेश द्वार सोनावनी में काफी संख्या में उपस्थित क्षेत्रवासियों ने आत्मिक स्वागत किया। जहां से रोड सो हल्दीबाड़ी, बड़ा बाजार, गोदरीपारा होते हुए बीटाईप पहुंची। जहां सभा को संबोधित करते हुए।
रमन सिंह ने क्षेत्रीय विधायक की जमकर सराहना करते हुए कहा कि अपर जनसमूह को देख ऐसा लग रहा है, की इन्होंने क्षेत्र विकास की तरफ पूरा ध्यान दिया है। कहा कि एक तरफ दुर्ग से रायपुर तक राहुल गांधी के रोड शो में मात्र 300 लोग थे वही आज इस सभा में 50 हजार लोगों को देख कर के मेरा मन गदगद हो गया।
उन्होंने आम जनता को विश्वास दिलाया कि आप सब ने जो मात्र 14 वर्षों के कार्यकाल में क्षेत्र का विकास देखा है आगे या विकास निरंतर होता रहेगा। क्षेत्र के स्थायित्व को ले करके उन्होंने मंच से घोषणा कि नए खदानों की प्रक्रिया में आ रही अड़चनों को राज्य शासन 3 दिनों के अंदर सुलझाएगा। साथ ही लाल बहादुर शास्त्री मैदान को स्टेडियम बनाये जाने की घोषणा की। इससे पहले खड़गवा में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इतनी बरसात में भी मुझे सुनने के लिए इतनी आपार जन समूह खड़ा है इनको सत-सत प्रणाम करता हूँ। एक बार लगा की इतनी तेज बारिश में मेरा हेलिकॉप्टर नहीं ऊतर पाएगा। लेकिन मां दंतेश्वरी के आशीर्वाद से हेलिकॉप्टर सुरक्षित खड़गवा की धरती पर उतर गया।
डाॅ. रमन सिंह ने कहा कि काग्रेंस नेताआंे के द्वारा छग में विकास को विकास खोजो के लिए बोला जाता है मैं काग्रेंसी मित्रों से पूछना चाहता हु कि 15 साल पूर्व खड़गवां आज की स्थिति में ही था, तो वहां उपस्थित सभी जनों के द्वारा कहा गया कि खड़गवां का चौमुखी विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि आप सभी के आर्शीवाद से 2018 के छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में चौथी बार जीतेंगे और 2019 के लोकसभा चुनाव जीत कर मोदी जी को पुनः दूसरी बार प्रधानमंत्री बनायेंगे।
उन्होंने कहा हम विकास यात्रा निकाले है और कांग्रेस विकास खोजने निकला है। अगर कांग्रेस को विकास देखने है तो छत्तीसगढ़ में कही भी जाकर विकास देख सकते है लेकिन उन्हें विकास दिखाई नही दे रहा है। तो उन्हें अपने आंखों का ईलाज करवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले 50-60 सालों तक कांग्रेस ने देश में राज किया लेकिन उन्होंने कभी भी विकास कार्यों नही किया। कांग्रेस ने ना ही कभी गरीबों के लिए कोई योजना बनाई। विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि डाॅ रमन सिंह के 15 साल के शासन में जन कल्याणकारी नितियों सहित शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क आदि का भरपूर विकास किया गया है। जहां मेरे क्षेत्र में प्रायमरी विद्यालय तक और किसी भी गांव में पक्की सड़क आने जाने के लिए नहीं थी, आज सभी गांव पक्की सड़को से बिजली से और उच्च शिक्षा हेतू एकलव्य विद्यालय जैसा शिक्षा संस्थान जहां लगभग 500 बच्चे वहीं पर रहकर शिक्षा अध्ययन कर रहें है। इस दौरान नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल, मंत्री राजेश मूणत, भैयालाल राजवाड़े, बंशीलाल महतो, चंपादेवी पावले, श्याम बिहारी जायसवाल, अनुराग सिंहदेव, दीपक पटेल, लखनलाल श्रीवास्तव, रामेश्वर पाण्डेय, देवेंद्र तिवारी, कृष्ण बिहारी जायसवाल, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम सलूजा, निगम सभापति कीर्तिवासो राउल, एल्डरमेन श्याम बाबू खटिक सहित पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहें।
विकास यात्रा में मुख्यमंत्री नगर निगम के पास बनने वाले मंगल भवन, 8 आंगनबाड़ी कंेद्र, लाहिड़ी काॅलेज के पास सामुदायिक भवन, जगन्नाथ मंदिर के पास बने सामुदायिक भवन व शेड निर्माण का लोकार्पण और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनने वाले आवासीय काॅलोनी, लाईवलीहुड काॅलेज का शिलान्यास किया।
पॉलिटिक्स प्लस