पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अब कल आएंगे सीएम डॉ. रमन , प्रशासन मुस्तैद संभावित दौरा वाले क्षेत्रों का किया निरीक्षण

अब कल आएंगे सीएम डॉ. रमन , प्रशासन मुस्तैद संभावित दौरा वाले क्षेत्रों का किया निरीक्षण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री डाॅ रमन सिंह 17 की जगह 18 मई को चिरमिरी पहंुचेंगे। 17 मई को होने वाली विकास यात्रा टल गई है, अब 18 को सीएम का रोड-शो होगा। करीब 15 दिनों से प्रदेश के मुखिया के आगमन पर प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही है, लेकिन तैयारियां अब तक पूरी नहीं हो सकी हैं, 17 मई का कार्यक्रम निरस्त होने से एक दिन का समय और मिल गया है, जिसके बाद जिले के अफसरों ने राहत की सांस ली।

गोदरीपारा लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में आमसभा की तैयारी चल रही है। स्टेडियम से 500 मीटर दूर वाहनों की पार्किंग के लिए प्लान तैयार किया जा रहा है। इसके लिए पुलिस विभाग की ओर से चाक चौबंद व्यवस्था की जा रही है। बुधवार को विधायक श्याम बिहारी जायसवाल, कलेक्टर कोरिया नरेंद्र दुग्गा, एसपी विवेक शुक्ला, एसडीएम दशरथ सिंह राजपुत, एएसपी निवेदिता पाल, अपर कलेक्टर, निगम आयुक्त खजांची कुम्हार, तहसीलदार, निगम अध्यक्ष कीर्तिवासो राउल ने सुरक्षा और तैयारियों का जायजा लिया। सीएम व्यस्तता के कारण 17 को नहीं आएंगे, ऐसे में एक दिन का समय और मिला है, तैयारियां बेहतर करें, विकास यात्रा रथ 36 मोड़ वाली सड़क से होते हुए शाम 5 बजे दादू लाहिड़ी चौक सोनावनी पहंुचेगी। इसके बाद डोमनहिल, हल्दबाड़ी, बड़ा बाजार होते शाम 6 बजे गोदरीपारा स्टेडियम पहंुचेगी। मुख्यमंत्री इस दौरान 271.74 करोड़ के निर्माण कार्यो का भूमिपूजन व 315.07 करोड़ के कार्यो का लोकार्पण करेंगे। जिसमें नगर निगम का मंगल भवन, 8 आंगनबाड़ी कंेद्र, लाहिड़ी काॅलेज के पास सामुदायिक भवन, जगन्नाथ मंदिर के पास सामुदायिक भवन व शेड का लोकार्पण होगा। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनने वाले आवासीय काॅलोनी, लाईवलीहुड काॅलेज का भूमिपूजन किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...