पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पूर्व वित्तमंत्री ने सीएम को पत्र भेज में पानी व स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग की

पूर्व वित्तमंत्री ने सीएम को पत्र भेज में पानी व स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री डॉक्टर रामचंद्र सिंहदेव (कोरिया कुमार) ने मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को पत्र लिखकर कोरिया जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं पर चिंता जाहिर करते हुए जिला मुख्यालय सहित संपूर्ण कोरिया जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तारीकरण की मांग के साथ ही साथ क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं की ओर ध्यान दिलाते हुए उसके निराकरण की मांग की है। प्रेषित पत्र में पूर्व वित्त मंत्री कोरिया कुमार ने चिरमिरी क्षेत्र में डॉक्टरों सहित सर्व सुविधा युक्त अस्पताल खोलने की मांग की है, जिससे क्षेत्र के लोगों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त हो सकंे। पत्र में उन्होंने कहा है कि खड़गवंा विकासखंड अंतर्गत शासकीय चिकित्सालय का विस्तारीकरण कर उसे 100 बिस्तर वाला सर्वसुविधायुक्त अस्पताल साहित्य लहरी महाविद्यालय महाविद्यालय चिरमिरी में विधि संकाय गर्ल्स पॉलिटेक्निक कॉलेज चिरमिरी क्षेत्र के अंतर्गत खोले जाने की आवश्यकता है। एसईसीएल क्षेत्र के अनुपयोगी आवासीय मकानों को डिसमेंटल किए जाने की जगह स्थानीय बेरोजगारों को लघु एवं कुटीर उद्योग के लिए मकान आवंटित करने की मांग करते हुए उन्होंने सीएम का ध्यानाकर्षण कराया है कि चिरमिरी क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे जलप्रदाय योजना का प्रारंभ, व्यवहार न्यायालय के लिए भवन निर्माण की स्वीकृति, चिरमिरी में अपर सत्र न्यायालय की स्थापना की मांग भी की है। कहा है कि जिले में पर्याप्त मात्रा में खनिज संसाधन से मिलने वाली राशि जन उपयोगी कार्यों पर व्यय होनी चाहिए, यह जानकारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री अधिवक्ता अनिमेश सिंह ने दी है।

खबरें और भी हैं...