पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीएम को ज्ञापन सौंपकर योग भवन व आचार्य कुलम विद्यालय स्थापना में पहल की मांग की

सीएम को ज्ञापन सौंपकर योग भवन व आचार्य कुलम विद्यालय स्थापना में पहल की मांग की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चिरमिरी को योग नगरी बनाने के लिए पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी संजय गिरि ने विकास यात्रा में चिरमिरी पहंुचे छग मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह को ज्ञापन सौंपा हैै। गिरि ने मुख्यमंत्री से कहा है कि शहर का वातावरण सुरम्य, घाट-पहाड़ी से युक्त व वनों से आच्छादित है जो कि हरिद्वार के वातावरण से मिलती जुलती है। काॅलरी क्षेत्र होने के कारण यहां लोगों में कई प्रकार की स्वास्थ्यगत परेशानियां हैं।

ऐसे में यहां एक योग भवन की स्थापना की जाने से और चिरमिरी को योग नगरी के रूप में डेवलप करने से उनकी परेशानियों को दूर किया जा सकता है। इसके साथ ही एसईसीएल की खाली पड़ी अनुपयोगी भूमि पर जड़ी-बूटी की खेती के प्रोत्साहन से स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार भी मिल सकेगा।

इसके अलावा गिरि ने मुख्यमंत्री से यह भी मांग किया है कि शहर की एसईसीएल की खाली पड़ी भूमि को पतंजलि योगपीठ को देते हुए यहां योगऋषि स्वामी रामदेव के आचार्यकुलम विद्यालय की स्थापना में पहल करें, ताकि हमारे बच्चों को ऋषि-मुनियों की शिक्षा संस्कार देते हुए मैकॉले की शिक्षा व्यवस्था से बचा सकें। गिरी ने बताया कि इस आचार्यकुलम की शिक्षा व्यवस्था में वैदिक सनातन परंपराओं के ज्ञान के साथ आधुनिक विज्ञान तकनीकी की ज्ञान का संगम होगा ताकि हमारे बच्चे अपने ऋषि- मुनियों के दिए ज्ञान शिक्षा पर गर्व करते हुए देशभक्त व संस्कारवान बन सकें। इस भव्य आचार्यकुलम की स्थापना से न सिर्फ शहर की आय बढ़ेगी बल्कि शहर को शिक्षा के क्षेत्र में दूर-दूर तक पहचान के साथ शहर को स्थायित्व भी मिलेगा और यहां के छात्रों को संस्कारवान शिक्षा मिल सकेगा। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान गिरी ने योगऋषि स्वामी रामदेव रचित पुस्तक जीवन दर्शन भेंट किया।

खबरें और भी हैं...