शहर को जलसंकट से निजात दिलाने आयुक्त को दिया ज्ञापन
चिरमिरी| नेता प्रतिपक्ष अयाजुदीन सिद्धकी ने निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर शासन के दिशा निर्देशों का समस्त 40 वार्डों में पाइप लाइन विस्तार के लिए जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है। वर्तमान समय तक पाइप लाइन विस्तार के लिए किसी भी प्रकार की कार्रवाई न करने पर जलावर्धन योजना का लाभ रहवासियों को नहीं मिलेगा।
नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि योजना के तहत पाइप लाइन विस्तार सहित पानी की टंकियों का निर्माण आदि की कार्रवाई लगभग पूर्ण होने को है, उसके बाद भी बगैर पाइप लाइन विस्तार के शासन की मंशा अनुरुप शहर के अंतिम व्यक्ति तक निगम का पानी नहीं पहंुच पाएगा। इसलिए शासन के द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पाइप लाइन विस्तार के लिए सभी वार्डाे के लिए जल्द से जल्द कार्रवाई हो। जिससे जलावर्धन योजना पूर्ण होते ही शासन के मंशा अनुरुप समस्त रहवासियों को योजना का लाभ मिलने लगे। यदि ऐसा नहीं हुआ तो शासन की करोड़ों की जलावर्धन योजना का आम लोगों को लाभ नहीं मिलेगा और वे पानी के लिए परेशान होंगे।