बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत लाेगों को किया जागरूक
भास्कर संवाददाता| बैकुंठपुर
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के नेतृत्व मंे जिले में लगातार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं अभियान का आयोजन किया जा रहा है। बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओ अभियान के चौथे चरण में कला जत्था टीम के माध्मय से नुक्कड नाटक, गीत-संगीत के माध्यम से नगरी निकाय और ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को जानकारी प्रदान की गई। इस अभियान के दौरान कला जत्था दल एवं जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण योजनाओं कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह, एकीकृत बाल संरक्षण योजना, बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं अभियान की जानकारी दी गई। इस अभियान के चौथे चरण का आयोजन जिले के नगरी निकाय क्षेत्र अम्बेडकर चौक चरचा, खेडिया टाकीज, साई मंदिर के पास मनेन्द्रगढ़, झगराखांड, नई लेदरी, बड़ी बाजार, डोमन हिल, हल्दीबाड़ी चिरमिरी, ग्रामीण क्षेत्र नागपुर चैराहा, खरवत में किया गया। इस अभियान का उद्देष्य लिंगानुपात में समानता लाना, कन्या भ्रूण हत्या पर रोकथाम, घरेलू हिंसा, बेटी तथा महिलाओं के प्रति लोगो के मानसिकता में परिवर्तन लाना है।