पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विधायक ने एसईसीएल के आधीन खराब सड़कों को बनवाने डायरेक्टर को सौंपा ज्ञापन

विधायक ने एसईसीएल के आधीन खराब सड़कों को बनवाने डायरेक्टर को सौंपा ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधायक श्याम बिहारी जायसवाल व श्रमिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष बजरंगी शाही की उपस्थिति में भारतीय जनता युवा मोर्चा कोरिया के जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने डायरेक्टर पर्सनल एसईसीएल बिलासपुर को ज्ञापन सौंपकर चिरमिरी के एसईसीएल के अधीन सड़कों के निर्माण एवं चिरमिरी में स्थित केन्द्रीय विद्यालय एवं डीएव्ही पब्लिक स्कूल में एक-एक अतिरिक्त सेक्शन के साथ नव प्रवेशित छात्रों की सीटों की संख्या बढ़ाने की मांग की। ज्ञापन में लिखा है कि एसईसीएल के द्वारा चिरमिरी में मुख्य सड़कों के माध्यम से कोल ट्रांसपोर्टिंग का कार्य किया जाता रहा है। विगत कुछ वर्षो से उक्त सड़कों पर डामरीकरण नहीं होने से सड़के जर्जर अवस्था में पहुंच गई हंै। क्षेत्रवासियों को उक्त सड़कों पर आवागमन के दौरान दुर्घटनाओं का शिकार होना पड़ रहा हैए साथ ही जर्जर सड़कों से उड़ने वाली धूल.डस्ट से क्षेत्रवासियों के स्वस्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। स्वास्थ्य विशषज्ञों के अनुसार सड़कों पर उड़ने वाली धूल.डस्ट से गंभीर बिमारियों से यहां के लोग ग्रसित हो रहें है। एसईसीएल के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में केन्द्रीय विद्यालय एवं डीएव्ही पब्लिक स्कूल को चिरमिरी में लोगों को शिक्षा प्रदान करने हेतू खोला गया था, परंतु आज तक देखने में आया हैं केवल एसईसीएल के ही श्रमिकों के बच्चों का प्रवेश दिया जाता है। यशिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषय पर भी आपके द्वारा क्षेत्रवासियों के बच्चों को प्रवेश न देकर एक तरह का भेदभाव किया जा रहा है। इसको मिटाकर क्षेत्रवासियों के बच्चों को अच्छी शिक्षा से वंचित न करते हुए समान दृष्टि से सभी को प्रवेश दिलाने की जिम्मेदारी सुनिश्चित करें।

खबरें और भी हैं...