नपा को बिजली के 33 प्रोजेक्ट को सीएसईबी की स्वीकृति मिली
चिरमिरी| चिरमिरी नगर निगम क्षेत्र के वार्डों में जल्द ही छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल की बिजली का विस्तार होगा। महापौर के.डोमरू रेड्डी ने बताया कि नगर पालिक निगम के पहल पर सीएसईबी से मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण योजना के तहत चिरमिरी में 33 प्रोजेक्ट की स्वीकृत मिल गई है जिसके लिए वे काफी दिनों से प्रयासरत थे। जल्द ही कार्य प्रारंभ होगा। महापौर रेड्डी ने जानकारी दी कि वार्ड क्रमांक 1 साजापहाड के कारीमाटी के लिए 10 लाख 48 हजार 863 रुपए, गोड़पारा में तीन कार्यों के लिए 27 लाख 59 हजार 30 रुपए, साजापहाड़ के लिए 11 लाख 57 हजार 133, साजापहाड़ चारपनिया में 10 लाख 52 हजार 223, वार्ड 30 में 15 लाख 3 हजार 670, वार्ड 38 में 14 लाख 59 हजार 220, छोटा बाजार में 8 लाख 39 हजार 334, पोड़ी मार्केट में 9 लाख 69 हजार 342, डोमनहिल बस स्टैण्ड में 7 लाख 80 हजार 419, स्वीकृति हुई है। शहर के अलग.अलग वार्डों के लिए बनाए गए कार्य योजना के मुताबिक सीएसईबी द्वारा इस्टीमेट बनाकर अग्रिम कार्यवाही की स्वीकृति मिली चुकी है। जिस पर जल्द ही टेंडर प्रक्रिया के साथ वार्डों में आम आदमी के जरुरत वाले बहुप्रतीक्षित मांग पूरा करते हुए घरेलू बिजली विस्तार की परियोजना पूरी होने जा रही है। इस प्रयास से अब 24 घंटे फुल वोल्टेज बिजली की सुविधा इन क्षेत्रों को भी मिलेगी।