पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बैंक से लोन दिलाने में सूदखोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

बैंक से लोन दिलाने में सूदखोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चिरमिरी पुलिस ने सुदखोरी और लोन का बड़े स्तर पर रैकेट चलाने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार किया है।

बीते दिनों आरोपियों की प्रताड़ना से तंग आकर चिरमिरी थाना में लिखित शिकायत की गई थी, जिसपर पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए आरोपियों के दुकान और घर से भारी संख्या में काले कारोबार को अंजाम देने वाले दस्तावेज जब्त किए। मंगलवार को आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है। एएसपी निवेदिता शर्मा, सीएसपी कर्ण कुमार उके, नगर निरीक्षक चिरमिरी विनित दूबे ने संयुक्त प्रेसवार्ता में जानकारी दी कि हल्दीबाड़ी निवासी अंकुर जैन पिता अशोक जैन तथा सहआरोपी बिलाल अंशारी को गिरफ्तार कर उनके पास से कई एटीएम, पासपोर्ट, खाताबही, चेकबुक, पासबुक को जब्त किया गया है। आरोपी बड़े स्तर पर लोन और सुदखोरी का कारोबार चलाकर भोले भाले लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। लोन देने के नाम पर बैंक के समस्त कागजातों को यह अपने पास रखकर उन लोगों को केवल खाना खुराकी देते थे। यह लोग 9 प्रतिशत प्रति माह के दर से ब्याज पर लोन देकर लोगों का शोषण करते हैं। बीते दिनों ही लक्ष्मी प्रधान के ने आरोपियों के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई गई, जिसपर चिरमिरी पुलिस ने उच्च अधिकारियों का मार्गदर्शन में आरोपियों के घर व दूकान पर छापामार कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या में लोन और सुदखोरी के एवज में लिए गए पासबुक, चेक, पासवर्ड सहित एटीएम जब्त किया है। लोन लेने वालों ग्राहकों से यह ब्लैंक चेक पर हस्ताक्षर कराकर बैंक से रुपए भी निकालते थे। यह लोग बैंक का सहारा भी लेते थे। कर्ज की रकम अधिक होने पर इनके द्वारा बैंक से लोन कराकर अपना कर्जा दुगना चौगुना पर दूसरों को देकर वसूली की जाती रही है। इनके एकाउंट के अनुसार इनका यह काला कारोबार लाखों रुपए में चलाया जा रहा था।

पुलिस हिरासत में आरोपी।

खबरें और भी हैं...