रमजान का पवित्र माह दो दिन बाद शुरू, पहला रोजा कल
चिरमिरी| पवित्र रमजान माह इस साल भीषण गर्मी में आ रहा है। 17 मई से पहला रोजा रहेगा। इस बार प्रत्येक रोजा 14.50 घंटे का रहेगा। आखिरी के कुछ रोजे 15 घंटे के रहेंगे। 16 मई को चांद का दीदार होते ही तरावीह की नमाज से रमजान माह की शुरुआत हो जाएगी। रोजेदार 24 घंटे में 15 घंटे भूखे-प्यासे रहकर शिद्दत की गर्मी के बीच नमाज, इबादत और तिलावत करेंगे। इनके अलावा मुस्लिम समाज की मस्जिदों में जुमा की विशेष नमाज व अन्य नमाज के दौरान मस्जिद के पेश इमाम नमाजियों को सलाह दी जा रही है कि वह भीषण गर्मी में किस तरह से पूरे रोजे रखें। इस बार रमजान में 5 जुमा - रमजान की शुरुआत बुधवार शाम मगरिब की नमाज के बाद चांद दिखाई देते ही हो जाएगी। इसी दिन इशा की नमाज के दौरान तरावी की 20 रकत नमाज होगी। रमजान की दो तारीख को पहला जुमा, दूसरा 9 तारीख को, तीसरा जुमा 16 को, चैथा 23 को और आखिरी जुमा जुमा तुल विदा 30 वे रमजान यानी 15 जून को होगा।